शिव मंदिरों में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक करने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
भारत गुप्ता / चमन लाल
डोईवाला – महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रो के मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा! और इसके साथ ही बच्चों ने विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद उठाया! लच्छीवाला लच्छेश्वर महादेव मंदिर, प्रेम नगर बाजार शिव मंदिर, मिल कॉलोनी शिव मंदिर, कुड़कावला लोधेश्वर मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला शिव मंदिर, देहरादून रोड शक्ति पीठ मंदिर, भानियावाला प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर भांग धतूरा बेलपत्र फल और पूजा सामग्री और जलाभिषेक कर अपने परिवार के लिए सुख शांति समृद्धि की कामना की! कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल लच्छेश्वर महादेव मंदिर लच्छीवाला वाला में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की! कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल शिवरात्रि के पर्व कि सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देकर राज्य की सुख समृद्धि की कामना की!

अग्रवाल धर्मशाला के पंडित रमेश डंडरियाल ने कहा कि शिवलिंग पर प्रत्येक दिन जल चढ़ाने से भोलेनाथ सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं! इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष देवराज सावन, गंगा, नर माया गुरुंग, अजय थापा,राजन थापा, प्रेम सिंह पम्मी राज, रेखा राना, हरीश चंद्र वर्मा,गगन नारंग,विशाल कौशल आदि मौजूद रहे!

वही दूसरी ओर रानीपोखरी लिस्ट्राबाद सोमेश्वर शिव मंदिर और जोगियाना शिव मंदिर में भक्तों ने शिवलिंग पर कतारबद्ध होकर जल अभिषेक कर पूजा अर्चना की!पंडित देवानंद शास्त्री ने कहा कि महाशिवरात्रि और सोमवार को शिवलिंग पर जल अभिषेक करने से ग्रह दोषों से मुक्ति, अकाल मृत्यु के भय से छुटकारा, महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति, वैवाहिक जीवन में खुशियां और कई तरह की बीमारियों से मुक्ति मिलती है! इस मौके पर टैक्सी यूनियन अध्यक्ष महेंद्र भारती, रानी पोखरी भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, दिनेश सजवान, संजय, मुकेश, पंकज विकास रावत, प्रदीप नेगी आदि ने मौजूद रहे!



