भाजपा ने मजबूत हाथों में सौंपी संगठन की जिम्मेदारी- नरेंद्र सिंह नेगी

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा का किया कार्यकर्ताओं ने स्वागत
चमन लाल / भारत गुप्ता
डोईवाला – नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बनने पर पंकज शर्मा का नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने शाल और बुके देकर स्वागत किया! नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ मिलकर मंडल को विस्तार देने का काम किया जाएगा! पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा ने मजबूत हाथों में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है आने वाले समय में इसका लाभ संगठन को मिलेगा! जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल और भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता रामेश्वर प्रसाद लोधी ने कहा कि भाजपा एक सबकासाथ, सबका विकास, सबके विश्वास के साथ चलने वाली सैद्धांतिक पार्टी है! विश्वास है कि नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में मंडल मजबूती से सबके साथ मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे! इस मौके पर जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकिशन ,पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुषमा चौधरी, सभासद ईश्वर रोथान,सभासद अरुण सोलंकी, सभासद विनीत लोधी, सभासद सुरेश सैनी, रीता नेगी, कोमल देवी, कमल गोला, चंद्र बल्लभ लखेडा,प्रकाश कोठारी, अवतार सिंह सैनी,केतन गुप्ता, सोनू गोयल के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे!



