क्षेत्रवाद के विवादों से बचकर रहे सभी उत्तराखंडी – रमेश वासन

देवभूमि की अस्मिता को स्वच्छ रखने का सभी करें प्रयास
भारत गुप्ता / चमन लाल
डोईवाला – कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़ मैदान को लेकर उपजै विवाद के बीच व्यापार मंडल और किसानों ने नगर पालिका परिषद में बैठक कर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई! व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश वासन ने कहा कि उत्तराखंड बनाने में सभी का कहीं ना कहीं योगदान रहा है! हम सभी को भाईचारे से मिलकर रहना चाहिए! जबकि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने बयान के लिए खेद जता दिया था, और उन्होंने जनता से आग्रह किया किसी भी प्रकार के बहकावे में ना आए,उत्तराखंड और एक उत्तराखंड की भावना से मिलकर कार्य करें! संयुक्त किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष ताजेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी लोग उत्तराखंडी हैं! उत्तराखंड सभी धर्मो का प्रदेश है! कहां कि कांग्रेस, बीजेपी और अन्य पार्टी नेता भड़काऊ बयान बाजी कर प्रदेश का माहौल खराब ना करें! जिसका सीधा असर उत्तराखंड में हो रहे विकास पर पड़ेगा! सपा नेता फुरकान अहमद कुरैशी ने कहा कि सभी लोगों को संयम से काम लेना चाहिए! आंदोलनकारी ने उत्तराखंड निर्माण का सपना इसलिए देखा था कि उत्तराखंड के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचे और सभी उत्तराखंडी मिलजुलकर काम करें! कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड प्रदेश के चार लोगों को मुख्यमंत्री बनाया है! वर्तमान में भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के हैं! इस मौके पर दरपान दरपान बोरा, सुबोध जिंदल, प्रेम पांचाल, मनुज गुप्ता, शीशपाल अग्रवाल,दीपक गोयल, ललित सिंघल, सुंदर लोधी, दीपक मल्होत्रा, प्रमोद गोयल, मनीष नारंग,कवल बाली, गगन नारंग, राजबीर खत्री, विजय बक्शी,इंद्रेश अरोड़ा आदि मौजूद रहे



