निशुल्क शिविर में 80 लोगों की हुई नेत्र जांच

चमन लाल / विक्रांत वर्मा
डोईवाला – राही नेत्रदान हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से राजीव नगर में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया! इसमें कुल 80 लोगों की नेत्र जांच कर निशुल्क दवाई दी गई! जबकि 16 लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई और उन्हें ऑपरेशन के लिए कहा गया! पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने नेत्र शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि नर सेवा नारायण सेवा ही परम धर्म है! राही नेत्र धाम हॉस्पिटल कि यह एक अच्छी पहल है जिसका लाभ जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है! सभासद अमित कुमार ने कहा कि हमें अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए समय समय पर आंखों की जांच करानी चाहिए।
नेत्र चिकित्सा डॉ रीना नेगी ने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते हुए चश्मा जरूर पहनना चाहिए! जिससे आंखों पर धूल मिट्टी से बचाव हो सके! बताया कि शिविर में 80 लोगों की जांच की गई 16 लोगों को मोतियाबिंद होने पर ऑपरेशन की सलाह दी गई जिसमें से चार लोगों को नेत्र सर्जरी के लिए लिया जा रहा है! जिसमें आयुष्मान कार्ड से निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा और आने जाने की निशुल्क व्यवस्था अस्पताल की ओर से रहेगी! इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, अमित कुमार, मनोज कुमार, अनुज कालर, विभा सिंह, सारिका, दीपक आदि मौजूद रहे!



