रेलवे परिसर की वाहन पार्किंग बहाल कराने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

वाहन पार्किंग बंद होने से दुकानदार और आम जनमानस को करना पड़ रहा है समस्या का सामना
चमन लाल / भारत गुप्ता /विक्रांत वर्मा
डोईवाला – डोईवाला में एकमात्र रेलवे परिसर मे वाहनों की एकाएक पार्किंग बंद होने से व्यापारी और आमजन मानस को समस्या का सामना करना पड़ रहा है! सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व सभासद विजय बक्सी के नेतृत्व में रेलवे रोड के व्यापारी ने युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर रेलवे की वाहन पार्किंग दोबारा से बहाल करने की मांग की! जिससे रेलवे रोड व्यापारी और आम जनमानस को राहत मिल सके! युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु चमोली ने मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह से दूरभाष पर व्यापारी और आम जनता की समस्याओं से अवगत कराया और रेलवे परिसर में वाहन पार्किंग बहाल करने के लिए बातचीत की! कहां कि जनता की समस्या को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया जाएगा! मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह ने कहा कि जल्द से जल्द सभी टेंडर प्रक्रिया और कागजी कार्रवाई पूरी कर रेलवे परिसर की पार्किंग के लिए जनता के लिए खोल दिया जाएगा! इस मौके पर सत्य प्रकाश, आनंद पवार, बीनू चावला, गुरविंदर सिंह, राकेश नौटियाल,दीपक गोयल, भरत वर्मा, आयुष मयंक, संजय अग्रवाल, संदीप तिवारी गुड्डू रावत, गोपाल गुप्ता,प्रियांशु आदि तमाम व्यापारी और आम जनता मौजूद रही !



