मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से एक लाख की राशि स्वीकृत

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा सत्य करने में लगे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
चमन लाल / भारत गुप्ता
डोईवाला – कालूवाला निवासी अनुष्का पुत्री संतोष कुमार शर्मा का डेढ़ साल पहले थानों में एक वाहन ने टक्कर मार दी थी।जिसमें तीन लड़कियों को वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी ।जिसमें 15 साल की लड़की काजल का निधन हो गया था।मानसी और अनुष्का का इलाज चल रहा था, जिसमें मानसी स्वस्थ हो गई और वही अनुष्का का अब तक सात बार ऑपरेशन होने के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पा रहा है। संजय ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल देहरादून के चिकित्सकों द्वारा बड़ा ऑपरेशन करने की सलाह दी! अनुष्का के पिता संतोष कुमार की माली हालत खराब होने से ऑपरेशन करवाने में असमर्थ थे! अनुष्का के पिता संतोष कुमार ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई,आखिरकार अनुष्का को इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकादीन कोष से एक लाख की मदद दी गई! उक्त स्वीकृत धनराशि अस्पताल को प्रेषित कर दी गई है! हिमांशु चमोली ने संतोष कुमार के घर जाकर हाल-चाल पूछा और उन्होंने परिवार को विश्वास दिलाया कि आगे भी मदद की जाएगा।कालूवाला के प्रशासक पंकज रावत और संतोष कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहायता के लिए दिल से आभार व्यक्त किया!



