अठुरवाला में टिहरी बांध विस्थापित परिवारों को निशुल्क पेयजल के संबंध में बैठक आयोजित

चमन लाल / विक्रांत वर्मा
डोईवाला टिहरी बांध विस्थापित परिवारो को निःशुल्क पेयजल के सम्बध मे अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक के माध्यम से निर्णय लिया गया कि बांध विस्थापित परिवारों के लिए निशुल्क पेयजल के संबंध में एक प्रस्ताव बनाकर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कैबिनेट की बैठक में विधेयक पास करवाने के सम्बन्ध बार्ता की जायेगी।
बैठक में उपस्थित अठुरवाला संघर्ष समिति के अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि हम लोगों ने राष्ट्रहित में अपना सब कुछ भारत सरकार को समर्पित किया बदले में सरकार द्वारा पानी का बिल दिखाकर जनता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।जिसका हम विरोध करते हैं ।
संघर्ष समिति के संघरक्षक पुरुषोत्तम डोभाल ने कहा कि सरकार विस्तापितों की मांगों को स्वीकार कर जनता को राहत प्रदान करे । इस अवसर पर शूरवीर सिंह नेगी ,प्रेमदत्त घिल्डियाल ,संजीव भट्ट,वीरेंद्र नेगी,दीपक नेगी, बृजमोहन,विनोद भट्ट,विनोद नेगी ,यशवंत गुसाईं,उत्तम असवाल,सुमेर सिंह नेगी,मोहन सिंह नेगी,राजपाल सजवान,मुकेश नेगी,शूरवीर राणा ,प्रीतम नेगी,आशीष डोभाल,चंद्रप्रकाश काला,आशीष राणा आदि मौजूद थे ।



