
सिख समुदाय ने दहन किया ऋषिकेश प्रशासन का पुतला उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
चमन लाल /भारत गुप्ता 0
डोईवाला – ऋषिकेश में शरारती तत्वों द्वारा रविवार को सिख समुदाय के लोगों से मारपीट कर बालों और पगड़ी पर हाथ डालने पर सिख समुदाय के लोगों में रोष व्याप्त है! सिख समुदाय के लोगों ने ऋषिकेश रोड लगर हॉल गुरुद्वारा से पैदल मार्च कर ऋषिकेश प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए, डोईवाला नगर चौक पर ऋषिकेश प्रशासन का पुतले का दहन किया!

उसके बाद सिख समुदाय के लोगों ने ऋषिकेश रोड स्थित तहसील पहुंच कर,उपजिलाधिकारी अपर्णा डोंडियाल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन प्रेषित कर शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की! गुरुद्वारा प्रधान गुरदीप सिंह ने कहा कि सिखों ने अपने और अपने बच्चों का इस देश के लिए अपने प्राणों तक का बलिदान दिया है! ऋषिकेश मैं सिखों पर हुई घटना, यह कोई आम घटना नहीं, यह शरारती तत्वों द्वारा सोची समझी साजिश है! जबकि मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने देखते रहे! भाकियू टिकैत जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि इस तरह की बर्बरता सहन नहीं की जाएगी,अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो सिख समुदाय को बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा! उत्तराखंड अल्पसंख्यक राज्य आयोग सदस्य परविंदर सिंह बाउ ने कहा यह घटना बहुत निंदनीय है।इस घटना से देश-विदेश मे रहने वाले सिख समाज कि भावनाएं आहत हुई है! उन्होंने उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के माध्यम से पत्राचार कर पुलिस कप्तान देहरादून को घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग और घटना के दौरान मौके पर रहे पुलिस बल को निलंबित करने की मांग की! इस मौके पर किसान नेता ताजेंद्र सिंह,राजकुमार राज, जसविंदर सिंह डाली, जरनैल सिंह, सभासद गौरव मल्होत्रा, विजय बक्सी, रोमी वासन, कश्मीरा लाल, जरनैल सिंह,जसविंदर सिंह, साहिब सिंह के अलावा काफी संख्या में सिख समुदाय के लोग मौजूद रहे!



