
सोता रहा प्रशासन, छूट प्रजाति की आड़ में काट डाले संरक्षित प्रजाति के कई पेड़
प्रशासन उदासीन या तस्करों को संरक्षण
चमन लाल
डोईवाला – थानो रेंज के भोगपुर बीट में बाला सुंदरी के समीप वन तस्करों में छूट प्रजाति और संरक्षित प्रजाति के कई पेड़ों पर आरी चलाकर पेड़ों को ठिकाने लगाने का काम किया जा रहा है! वैसे तो जहां से पेड़ों का कटान होता है उसी स्थान से पेड़ों उठान होना चाहिए लेकिन तस्करों द्वारा छूट प्रजाति और संरक्षित प्रजाति के कटान वाले पेड़ों को अलग स्थान पर ले जाकर डंपिंग जोन बनाकर इकट्ठा किया गया है! प्रशासन के उदासीनता और लापरवाही के चलते क्षेत्र में चलते छूट प्रजाति के अलावा संरक्षित प्रजाति पेड़ों की कटाई की जा रही है वन माफिया पर रोकथाम नहीं होने के कारण माफियाओं के हौसले बुलंद हो रखे हैं!

वन प्रशासन माफियाओं पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रहा है लेकिन प्रशासन मौन बैठा हुआ है सामाजिक कार्यकर्ता सुशील जोशी ने कहा कि इस तरह की घटना पर प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए! प्रशासन के कार्रवाई न होने से तस्करो के हौसले बुलंद हो रहे हैं! पेड़ लगाने के नाम पर सरकार हर साल करोड़ों रुपए खर्च करती है ताकि पर्यावरण में अनुकूलता बनी रहे ! आज पेड़ों की कमी की वजह से लगातार मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है प्रशासन की घोर लापरवाही से जंगलों को उजाडा जा रहा है! वन क्षेत्राधिकार नत्थीराम डोभाल ने बताया कि यह पेड़ छूट प्रजाति थे! 18 पेड़ों की काटन के लिए स्वीकृति विभाग ने दे रखी है!



