10 देशो के 51 प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे रानीपोखरी

चमन लाल /विक्रांत वर्मा
डोईवाला -10 देशों के (गम्बिया,म्यांमार , श्री लंका, थाईलैंड, कंबोडिया, केन्या, तंजानिया, मॉरीशस, मेडागास्कर, इंडोनेशिया ) प्रशासनिक अधिकारी न्याय पंचायत रानीपोखरी में पहुंचकर पंचायत मॉडल जानकारी प्राप्त की ! प्रशासक सुधीर रतूड़ी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों का फूलमाला पहनकर स्वागत किया और उन्हें प्रोजेक्टर के माध्यम से पंचायत में हुए विकास के बारे में अवगत कराया! उपनिदेशक जिला पंचायत राजधिकारी मनोज तिवारी ने बताया कि 10 देशों के प्रशासनिक अधिकारी 14 दिन के प्रशिक्षण के लिए भारत आए हुए हैं जिसमें से 7 दिन राष्ट्रीय सुशासन केंद्र मसूरी द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को नगर निगम, नगर पालिका, पंचायतों के विकास कार्यों से अवगत कराकर प्रशिक्षण दिया! विदेशी प्रशासनिक अधिकारी विकास मॉडल की जानकारी द्वारा अपने देश में विकास की गति को बढ़ाने का प्रयास करेंगे! प्रशासक सुधीर रतूड़ी ने कहा कि रानी पोखरी पंचायत के मॉडल को देखने के लिए देश ही नहीं, विदेश के अधिकारी भी मॉडल देखकर अपने देश में जाकर विकास का प्रयास करते हैं! यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है! इस मौके पर सहायक पंचायत अधिकारी कलम सिंह राणा, संदीप जायसवाल, पंकज नेगी, विनोद रावत और प्रवीन रावत मौजूद रहे!



