
पूजा अर्चना कर महिलाओं ने मांगी सुख समृद्धि
महिलाओं ने पूजा कर एक दूसरे को लगाया गुलाल
डईवाला – (भारत गुप्ता / चमन लाल)नगर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ होलिका का विधि विधान से पूजन कर परिवार की सुख शांति व समृद्धि की कामना की और महिलाओं और बच्चों ने एकदूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी

पूजन के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर गोबरों से बने हुए बिडकुले और उपलो को डालकर पूजन किया! पूजा करने आई कविता गुप्ता और राधा ने बताया कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है! वे अपने बच्चों की लंबाई आयु के लिए होलिका माता से प्रार्थना करती है रंगों के इस त्यौहार में आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है! मान्यता है कि भारत में फसल आने पर उत्सव मनाने की परंपरा है! होली के समय खास तौर पर गेहूं की फसल पक जाती है! भारतीय संस्कृति के मुताबिक हमें जो वस्तु प्राप्त होती है उसमें से कुछ भाग भगवान को अर्पित किया जाता है नई फसल आने पर जलती हुई होली में अन्न अर्पित किया जाता है! इस मौके पर चमेली देवी, अनीता गुप्ता, कविता मनवाल , चंद्रकांता वर्मा, रेखा कौशल, गौरी वर्मा, उमा गुप्ता आदि मौजूद रही!



