
भाई चारे का संदेश देता है होली पर्व – हिमांशु चमोली
सांस्कृतिक कार्यक्रभाईचारेम की रही धूम
डोईवाला – (भारत गुप्ता /चमनलाल /विक्रांत वर्मा)देशभर में होली पर्व का त्योहार बड़े धमधाम से मनाया जा रहा है! इसी अवसर पर भानियावाला मे युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली के तत्वाधान में होली मिलन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में होली के साथ-साथ रंगों -फूलो की होली भी खेली गई और एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी!
युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली ने सभी को होली पर्व उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली महापर्व आपसी भाईचारा में समर सत्ता को दर्शाता है। होली पर्व के एक दूसरे के गिले शिकवे भूलाकर भाईचारे का संदेश देता है! होली का त्योहार जो केवल रंगों से खेलने का त्यौहार नहीं है ।बल्कि अपने अंदर की नकारात्मकता को जलाने और पवित्रता एवं आनंद को जागृत करने का प्रतीक है! सभी को मिलजुल कर होली का त्योहार मनाना चाहिए! इस मौके पर सुबोध नौटियाल,संदीप तिवारी, ईश्वर रोथाण ,महेंद्र सिंह भारती , रोशन सैनी, संजीव, जितेंद्र नेगी , प्रियांशु, आयुष , रीना चौहान ,कोमल देवी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।



