!
तकनीकी शिक्षा निदेशालय के माध्यम से सिपेट में आयोजित हो रहा फैकल्टी डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम
डोईवाला (चमन लाल /विक्रांत वर्मा)केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संसथान (सिपेट) में तकनीकी शिक्षा निदेशालय विभाग, उत्तराखंड शासन कि तरफ से राजकीय पॉलिटेक्निक के मैकेनिकल विभाग के कार्यशाला अनुदेशक, लेक्चरर, विभाग प्रमुख इत्यादि के पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट ट्रेनिंग – यूनीग्राफिक्स, मास्टर कैम, कैटिया सॉफ्टवेयर पर दिया जा रहा है। सिपेट के निदेशक डॉ पी. सी. पाढ़ी ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आवासीय है जो कि 22 मार्च तक चलेगा, इस कार्यक्रम में नैनीताल, सहिया, नरेन्द्रनगर ,श्रीनगर, विकासनगर, रानीपोखरी, हिंडोलाखाल, गोपेश्वर, हरिद्वार, प्रतापनगर, विकासनगर आदि से आये फैकल्टी को एडवांस डिजाइनिंग सॉफ्टवेर जैसे यूनीग्राफिक्स, मास्टर कैम, कैटिया सॉफ्टवेयर के साथ साथ सीएनसी लेथ, सीएनसी मिलिंग, वायर कट ईडीएम, ईडीएम, कोओरडीनेट मापने की मशीन (सीएमएम)इत्यादि मशीनों के ऑपरेशन , मटेरियल अथवा टूल्स सिलेक्शन,प्रोग्राम बनाना एवं उन्हें जॉब के साथ चलाने जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिसका प्रमुख उद्देश्य फैकल्टी को नई टेक्नोलॉजी के साथ फैमिलिएर करना, साथ ही न्यू प्रोडक्ट, प्रोसेस डेवलपमेंट, प्रॉब्लम सोल्विंग स्किल्स , मशीन ऑपरेशन को जानना क्योकि आने वाले कुछ समय में उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा निदेशालय कि तरफ से नए ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किये जा रहे जिनके लिए नई टेक्नोलॉजी कि मशीने भी खरीदी जा रही है एवं उत्तराखंड के छात्रों को प्रैक्टिकल आधारित बेहतर गुणवत्ता वाली तकनीकी शिक्षा प्रदान कि जा सके साथ ही देश विदेश कि नामचीन कंपनियों में अच्छे प्लेसमेंट प्रदान किये सके I ट्रेनिंग कि उपयोगिता बेहतर ढंग से हो सके साथ ही प्रदेश के सभी राजकीय पॉलिटेक्निक को इसका लाभ मिल सके इसलिए ही इस कार्यक्रम को आवासीय रूप में संचालित किया जा रहा है जिससे फैकल्टी को सीमित समय जैसी समय कि कोई बाध्यता ना हो, जिसके लिए तकनीकी शिक्षा निदेशालय के निदेशक देशराज जी का धन्यवाद किया
प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर समीर पुरी ने बताया कि इस प्रशिक्षण के उपरांत सभी फैकल्टी का एक असेसमेंट भी लिया जायेगा जिसका मूल्याङ्कन कर उनके ग्रेड एवं अंक निदेशालय को भेजे जायेंगे I इस अवसर पर सिपेट के तकनीकी अधिकारी पार्था सारथी दास, राहुल तड़ीयाल, अंजना मिंज आदि उपस्थित रहे I



