तेलीवाला निवासी मोहम्मद शाह हुसैन ने की लगातार तीसरी बार की गेट की परीक्षा उत्तीर्ण

डोईवाला (चमन लाल)नगर पालिका परिषद डोईवाला के तेलीवाला निवासी मोहम्मद शाह हुसैन ने GATE-2025 की परीक्षा लगातार तीसरी बार फिजिक्स विषय में उत्तीर्ण की जिसको इस बार आईआईटी रुड़की ने आयोजित किया था ।इससे पहले मोहम्मद शाह हुसैन GATE-2023, GATE-2024, CSIR NET-JRF और USET-2024 की परीक्षा फ़िज़िक्स विषय में पास कर चुके हैं। फ़िलहाल मोहम्मद शाह हुसैन दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूक्लियर फिजिक्स में अपनी PHD कर रहे हैं ।मोहम्मद शाह हसैन ने M.Sc (Physics) अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से 2023 में पास की थी।



