परवादून बार एसोसिशन के चुनाव शनिवार को सम्पन्न हुऐ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए फूल सिंह वर्मा निर्विरोध चुने गये।

डोईवाला 14जून2025(चमन लाल -विक्रांत वर्मा)परवादून बार एसोसिएशन के चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। जिसमें तीन पदों पर सुबह 9 बजे से 2 बजे तक मत डाले गए जिसके तुरंत बाद मतगणना शुरू की गई और परिणाम की घोषणा की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर रण बहादुर नेपाली को 36 व मनीष कुमार को 29 मत प्राप्त हुए। रण बहादुर नेपाली 7 मतों से विजय प्राप्त। सह सचिव पर पर मोहम्मद अब्दुल्लाह जुबेर को 37 व अतुल कुमार को 28 मत प्राप्त हुए। मोहम्मद अब्दुल्लाह जुबेर 9 मतों से विजय हुए। 5 प्लस सदस्य पद पर मोईन अहमद सिद्दीकी को 55 व रमन कुमार को 9 मत प्राप्त हुए व एक मत रद्द हुआ। मोईन अहमद सिद्दीकी 46 मतों से विजय रहे। अध्यक्ष पद पर फूल सिंह वर्मा निर्विरोध, सचिव पद पर मनोहर सैनी निर्विरोध, कोषाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार निर्विरोध, ऑडिटर मोनिका निर्विरोध, पुस्तकालय अध्यक्ष तरन्नुम सलीम निर्विरोध, 7 प्लस सुमित निर्विरोध, 3 पल्स पर भास्कर बलूनी निर्विरोध रहे। विजय होने पर सभी को माला पहनकर कर प्रमाणपत्र जारी किया। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण शुक्रवार को करवाया जाएगा। चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी सुशील कुमार, उप चुनाव अधिकारी महताब आलम, चुनाव अधिकारी सुमित थपलियाल की देखरेख में संपन्न हुए।



