विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष पर रक्तदान शिविर में 76 रक्तदाताओं ने रक्त दान किया गया ओर करियर काउंसिल में 93 बच्चों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाभाग किया।

डोईवाला 14 जून 2025 (चमन लाल -विक्रांत वर्मा) डोईवाला नगर पालिका के अठुरवाला, जॉली ग्रांट में रक्तदान शिविर ओर करियर काउंसिल का आयोजन स्टेप्स हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा ॐ फिटनेस जिम के द्वारा आयोजित किया गया ।
आयोजित कार्यक्रम में करियर काउंसलिंग के लिए 93 बच्चों ने प्रतिभाग किया ओर वही 76 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया ।जिसमे क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला द्वारा सभी रक्तदाताओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त की एक-एक बूंद से आप किसी का जीवन बचा सकते हो। भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रमसिंह नेगीने कहां की रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी महसूस नहीं होती है । जिम्मेदारी से रक्तदान करें, सड़कों पर नहीं बल्कि रक्तदान शिविरों में। आपके खून की एक बूंद किसी और के लिए जीवन की एक बूंद हो सकती है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और रक्तदान करें। डोईवाला नगरपालिका अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी व आतीषी बहुगुणा द्वारा बच्चो की केरियर कॉउंसिलग को सराहनीय कार्य बताया । नेगी ने बच्चों को टिप्स देते हए कहा कि काउंसलिंग एक ऐसी प्रक्रिया है। जिसमें एक पेशेवर करियर काउंसलर, व्यक्ति को उनकी रुचियों, कौशल, मूल्यों और व्यक्तित्व लक्षणों को समझने में मदद करता है। ताकि वे अपने लिए सही करियर पथ का चयन कर सकें। इस दौरान स्टेप्स हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के सचिव शुभम रयाल, कोषाध्यक्ष वैभव पोखरियाल ,स्वयंसेवक के रुप में कान्हा , अंशुल , आकांक्षा , दीक्षिता, दिव्यांश , अमन , दिव्यांशु, आलोक राणाआदि तमाम लोग मौजूद रहे



