भाजपा ने देश के हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा- बृजभूषण गैरोला

भाजपा का विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन
डोईवाला- 14 जन 2025(चमन लाल -विक्रांत वर्मा)सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत ब्लॉक सभागार में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गयाI जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने की I कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने महापुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रचलित और पुष्पांजलि अर्पित की I मुख्य वक्ता विधायक गैरोंला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास,सबके विश्वास के मंत्र से देश के हर नागरिकों को मुख्यधारा से जोड़ा है, उन्होंने कहा कि हम सभी का यह सांझा संकल्प है कि हम एक नए आत्मनिर्भर,सुरक्षित, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण की सक्रिय भागीदारी निभाने का कार्य करेंगेI विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों का जीवन सरल हुआ है कहां कि मोदी सरकार की योजनाएं सीधे आम लोगों के जीवन से जुड़ी है I उन्होंने बताया कि बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने,तीन तलाक खत्म करने, वक्फ कानून में बदलाव और ऑपरेशन सिंदूर जैसे साहसिक फैसले लिए है I मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि स्वदेशी हेलीकॉप्टर प्रचंड, मिसाइल सिस्टम आकाश और ब्रह्मोस का इस्तेमाल कर सेना ने अपने दुश्मनों को तबाह कर दियाI अंत में अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और मौन रखा I कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री विशाल छेत्री,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रभान पाल, मंडल महामंत्री आदेश पवार, सुषमा चौधरी,सभासद ईश्वर रोथान, मीडिया प्रभारी केतन गुप्ता, हिमांशु राणा, चंद्र बल्लभ लखेडा, अवतार सिंह सैनी, विनीत राजपूत, अरुण सोलंकी, सुनीता नौटियाल, रीता छेत्री, अंकित काला, कृष्णा तड़ियाल, राकेश डोभाल, योगी पवार,पूनम तोमर, कमल गोला, राजेश कन्नौजिया,सोनू गोयल, मनोज प्रजापति, जगत सिंह असवाल, संतोषी बहुगुणा,.मकान सिंह, शिवम नेगी, राहुल कुमार, मनिंदर सिंह, मनीष छेत्री, हेमंत नेगी, सुरेश सैनी, उमानंद बहुगुणा, आदेश कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे I



