शिक्षकों का समर्पण ही विद्यार्थियों की सफलता की कुंजी- रमेश पोखरियाल निशंक

कई स्कूलों के मेधावी छात्रो और उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित
डोईवाला – 15जून 2025 (चमन लाल- विक्रांत वर्मा)स्पर्श हिमालय विश्व विश्वविदयालय जीवनवाला मे पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जी स्कूल, द दून ग्रामर स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, शिवाली भागीरथी पब्लिक सीनियर स्कूल ऋषिकेश, होपवे पब्लिक स्कूल, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, हिमालयन पब्लिक स्कूल, होली एंजेल स्कूल, निर्मल आश्रम ऋषिकेश, राजकीय इंटर कॉलेज छिददरवाला और होम मोंटेसरी स्कूल श्यामपुर ऋषिकेश के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं उत्कृष्ट अंक लाने वाले मेधावी छात्र छात्राओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित कियाI पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ निशंक ने कहा कि शिक्षकों का समर्पण की छात्र-छात्राओं की सफलता की कुंजी हैI कहा कि बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने विद्यालयों का गौरव बढ़ाया बल्कि शिक्षा की नई परिभाषा भी गढ़ी है I कहां कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और समर्पण से इन विद्यालयों को सफलता की शिखर पर पहुंचाया है I विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष डॉ विदुषी निशंक ने कहा कि यह आयोजन न केवल एक औपचारिक सम्मान समारोह है बल्कि यह शिक्षा संस्कृति और मूल्यपरक सोच का जीवंत समागम है,स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय की एक पहल भावी पीढ़ी को प्रेरित करने वाली है, जो शिक्षकों और विद्यार्थियों के जीवन में आत्मविश्वास को बढ़ाता हैI इस मौके पर चेतन गौड, रविंद्र कुमार विपिन भट्ट बृजभूषण और राजेश कुंवर मौजूद रहे I



