डोईवाला एसडीएमपीजी कॉलेज में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया

शहीद दुर्गामल राजकीय महाविद्यालय डोईवाला में हरेला के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं एन एस एस, एन सी सी, के छात्र -छात्राओं द्वारा 50 वृक्ष रोपित किये गये। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रचार्य प्रोफेसर डीपी भट्ट ने सभी को वृक्षरोपण हेतु प्रेरित किया तथा उन्हें इन रोपित वृक्षों के देखभाल करने हेतु भी निर्देश दिया गया। हरेला प्रकृति के संरक्षण का त्यौहार हे तथा प्रदेश की पर्वतीय संस्कृति में इसको परिवार और समाज की समृद्धि के लिए मनाया जाता हे ।इस अवसर पर महाविद्यालय की इग्नू समन्वयक डॉ राखी पंचोला, डॉ अंजलि वर्मा , एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ.किरण जोशी, तथा डॉ. कुँवर सिंह, एनसीसी ए एन ओ ले. डॉ. वल्लरी कुकरेती उपस्थित रहे । कार्यक्रम में श्रीमति सविता, ममता, शोभा, श्री मनोज भूषण, श्री बृजमोहन, श्री सुनील नेगी श्री गोस्वामी आदि ने सहयोग प्रदान किया ।



