भाजपा ने बुल्लावला ओर माजरी ग्रांट में खोला चुनावी कार्यालय

मोदी की विकास की गारंटी पर जीतेंगे चुनाव- बृजभूषण गैरोला
डोईवाला- (विक्रांत वर्मा -चमन लाल)त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव माजरी ग्रांट तृतीय से भाजपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी प्रदीप कौर के चुनावी कार्यालय का बुल्लावाला ओर माजरीग्रांट डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधिवत पूजा अर्चना हवन यज्ञ कर उद्घाटन किया I विधायक गैरोला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की गारंटी पर जीत निश्चित है I उन्होंने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को चुनाव मे एक जुटता के साथ कार्य करने के लिए कहा है कहां कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज का अंतिम व्यक्ति ले रहा है जिसका लाभ चुनाव में होगाI जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में कमर कसने के लिए कहा I कहा कि मतदाता का ध्यान केवल भारतीय जनता पार्टी की ओर है I उन्होंने लोकसभा, विधानसभा, और निकाय चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा को वोट देकर राष्ट्र को मजबूत बनाने का काम किया है I पंचायत चुनाव में भी मतदाता एक बार फिर से भाजपा को आशीर्वाद देगी I जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी प्रदीप कौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातृशक्ति को बढ़ावा दिया और सभी वर्गों को उचित सम्मान दिया है I कार्यक्रम मे नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, मेजर बलवंत सिंह और भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे



