गांव का विकास ही उनकी पहली पथमिकता
डोईवाला (चमन लाल -विक्रांत वर्मा)
ग्राम पंचायत क्षेत्र भोगपुर के रखवाला गांव कोडसी क्षेत्रसे बीडीसी का चुनाव लड़ रहे,पूर्व सैनिक प्रशांत रावत उर्फ बंटी को जब अपना चुनाव चिन्ह अनार मिलते हुए बहुत प्रसन्न नजर आए ,उन्होंने कहा कि रखवाला गांव के भोगपुर बागी और इससे जुड़े गांवों में कूड़ा उठान की समस्या बनी हुई है। जिसका निराकरण करना उनके सबसे पहले कार्य में शामिल है ।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र होने की वजह से रखवाला गांव आसपास के गांव में तमाम समस्याएं है। उनका उद्देश्य इन समस्याओं को दूर कर गांव को आदर्श रूप में स्थापित करना है ।उन्होंने क्षेत्र की जनता से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील भी की है।



