
डोईवाला (चमन लाल -विक्रांत वर्मा )माजरी ग्रांट जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रदीप कौर को उगता सूरज चुनाव चिन्ह मिलने पर उन्होंने चुनाव मैदान में ताल ठोक दी है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद वह अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में बड़ी तेजी के साथ जनसंपर्क अभियान में जुट गई है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में पथ प्रकाश, शिक्षा, कूड़ा व्यवस्था उनकी प्राथमिकताओ में रहेगी



