
डोईवाला (विक्रांत वर्मा -चमन लाल)
माजरीग्रांट सीट से कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही सुखविंदर कौर ने अपने चुनाव चिन्ह कप प्लेट मिलने पर बेहद खुशी जताई ।चुनाव चिन्ह मिलने के बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में तेजी से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए वह निष्पक्ष होकर अपना कार्य करेंगी।कहा की उनके पति ताजेंद्र सिंह ताज क्षेत्र के प्रधान रहे हैं उन्होंने क्षेत्र में तमाम विकास कार्य किए हैं ।परिवार और लोगों से प्रेरणा लेकर वह चुनाव लड़ रही है। बताया कि जन समस्याओं के प्रति उनकी रुचि ही उन्हें चुनाव क्षेत्र में लेकर आ गई है।क्षेत्र का विकास ही उनका प्राथमिक उद्देश्य रहेगा।



