रानी पोखरी (चमन लाल -विक्रांत वर्मा)
दोनाली घमंडपुर रानीपोखरी निवासी राजकुमार बजाज ने पुलिस को दी तहरी में बताया कि उनकी लड़की पर कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा जबरन धर्मांतरण किए जाने का दबाव बनाया जा रहा है उन्होंने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनकी बेटी कुछ समय से बुझी बुझी सी रह रही थी काफी पूछने पर वह कुछ नहीं बता रही थी मगर जब कड़े स्वर में पूछा गया तो उसने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी से कुछ मुस्लिम युवक के संपर्क में आ गई जिससे वह लगातार उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे थे और मना करने पर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। रानी पोखरी थाना प्रभारी वीकेंदर सिंह ने बताया कि एसएसपी देहरादून को इस मामले में यूपी एटीएस पुलिस द्वारा सुचित किया गया था कि आगरा निवासी मोहम्मद रहमान और उसके कुछ साथी उत्तराखंड में धर्म परिवर्तन का कार्य कर रहे हैं । एसएसपी देहरादून द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए घमंडपुर निवासी एक युवती द्वारा इंस्टाग्राम पर कुछ संदिग्ध लोगों से जुड़े होने की बात का पता चला। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती की खोजबीन कर उससे गहन पूछताछ की और उसके पिता को भी सारी जानकारी दी । मामला पुलिस द्वारा पूर्ण रूप से गुप्त रखा गया है। वीकेंड सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के मुकदमा पंजीकृत किया गया है और बताया कि एसएसपी देहरादून और उत्तर प्रदेश एटीएस पुलिस द्वारा देहरादून में प्रेस वार्ता कर इस मामले का खुलासा किया गया है।



