डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया

डोईवाला 19जुलाई 2025-(चमन लाल )
मारखम ग्रांट क्षेत्र से भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही श्रीमती प्रदीप कौर ने कार्यकर्ताओं के साथ

बुल्ला वाला क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया ।उन्होंने डोर टू डोर जाकर बुल्ला वाला ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह भी ग्रामीण परिवेश से जुड़ी रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बनी हुई मुख्य समस्याओं को वह सबसे पहले दूर करने का कार्य करेंगी।उन्होंने ग्रामीण लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील भी की है। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री करण वोहरा ,जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी ,आशा कोठारी ,रामकिशन ,संजीव लोधी, मिनी शर्मा ,विनीत लोधीसहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।



