स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम का सफल आयोजन

डोईवाला शुक्रवार को स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में दीक्षा आरंभ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया जिसमें नवीन सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ रमेश पोखरियाल निशंक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया,इस अवसर पर डॉ निशंक ने भारत माता की जय के साथ अपना वक्तव्य आरंभ किया उन्होंने अपने वक्तव्य में विश्वविद्यालय के नाम की सार्थकता बताते हुए हिमालय और गंगा का उदाहरण दिया,उन्होंने नवीन छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की आपको जिज्ञासा,सामर्थ्य,आचार,व्यवहार और संस्कार, संकल्प और संवेदना को अपना आभूषण बनाना है,और अनुशासित होकर शिक्षा प्राप्त करनी है। उन्होंने नवीन शिक्षा नीति पर भी बात कीऔर साथ ही साथ ही प्राचीन शिक्षाविदों एवं वैज्ञानिकों का उल्लेख करते हुए कहा कि आपको भी शिक्षा प्राप्त कर देश को विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान देना है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार भारद्वाज जी,विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जी.एस. रजवार, प्रति कुलपति प्रोफेसर आरसी सुंदरियाल, सचिव श्री बालकृष्ण चमोली, आयुर्वैदिक पीजी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ए.के. झा, डीन एकेडमिक डॉ एस.के श्रीवास्तव, कुलसचिव श्री अरविंद अरोडा, नर्सिंग प्राचार्य डॉ अंजना विलियम्स, डॉ बृजभूषण कुमार, डॉ विपिन भट्ट, डॉ कपिल, डॉ सुभाष चंद्र बडोला, डॉ शालिनी,डॉ साक्षी डॉ रोहित पाल इत्यादि उपस्थित रहे.कार्यक्रम का संचालन डॉ शिवानी रावत ने किया।



