मां गंगा का आशीर्वाद लेकर पदाधिकारियों ने जताया सेवा का संकल्प
नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारी त्रिवेणी घाट पहुंचे, गंगा आरती कर माथा टेका

ऋषिकेश- भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारी सोमवार को त्रिवेणी घाट पहुंचे और गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने गंगा तट पर माथा टेका और क्षेत्र की जनता की सेवा में पूरी निष्ठा से जुटने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों की पहली जिम्मेदारी जनता के बीच जाकर सेवा करना है। मां गंगा के आशीर्वाद से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
पदाधिकारियों ने कहा कि वे गंगा की तरह निरंतर समाज की भलाई में लगे रहेंगे और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। गंगा आरती में जिला उपाध्यक्ष पुष्पा ध्यानी, ऊषा कोठारी, देवदत्त शर्मा, विनय कंडवाल, विक्रम नेगी ,गणेश रावत ,दीवान सिंह रावत, प्रतीक कालिया ,जयंत शर्मा, राजकुमार राज, सीमा रानी, आशीष बहुगुणा, सुमित पंवार, प्रदीप नेगी, राहुल अग्रवाल, वंदना स्वामी ,विशाल शाही ,मनीष क्षेत्री, रोहित भारद्वाज, मनोज कांबोज ,गोविंद सिंह रावत, मनोज ध्यानी, रश्मि देवी, निर्मला उनियाल, निशा बिष्ट ,दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, ममता नयाल ,अमनदीप नेगी आदि सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



