श्री खाटू श्याम के भजनों पर जमकर झूमें श्रद्धालु
आशीर्वाद वाटिका ऋषिकेश रोड डोईवाला में श्री श्याम मस्त मंडल ने कराया 13वां महोत्सव,

भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला – आशीर्वाद वाटिका ऋषिकेश रोड पर देर रात मंगलवार को आस्था और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। श्री श्याम मस्त मंडल द्वारा आयोजित 13वां श्री खाटू श्याम वंदना महोत्सव में श्रद्धालु का सैलाब उमडा पूरा पंडाल जय श्री श्याम के उद्घोष और भजनों की गूंज से सराबोर रहा।
भक्त भजनों की मधुर धुन पर झूम उठे। आंखों में आस्था की चमक और दिलों में बाबा श्याम के प्रति अटूट विश्वास हर ओर झलक रहा था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया और हरिद्वार से आये भजन गायक विनय गोयल ने गणपति के भजन से कियाI
पूर्व मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा ने श्याम महोत्सव सेवा, त्याग और एकता का प्रतीक है। यहां उमड़ी भीड़ बाबा श्याम की कृपा और भक्तों की श्रद्धा का परिचायक है।
उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं भी दीं।
विशिष्ट अतिथि देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा बाबा श्याम का दरबार हर इंसान को समान भाव से अपनाता है। यह आयोजन नगर की धार्मिक पहचान को और ऊंचाई देता है।
गायकों की क्रमबद्ध श्रृंखला में भजन प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया
मेरठ के भजन गायक श्याम रसिया नवीन ने मेरे श्याम आएंगे सजनीऔर जब श्याम से नजरें मिलेंगी
जयपुर के भजन गायक मुकेश बागड़ा ने ले चलो खाटू नगरी बाबा”और श्याम बिना मन न लगे मोरा
दिल्ली से किशोरी कनिष्का भजन गायिका ने श्याम तेरी बंसी बुलाए,तेरी यादों में डूबा रहे मेरा मन । इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी,ईश्वर चंद अग्रवाल, मनुज गुप्ता, राहुल अग्रवाल, ललित सिंगल, सोनू गोयल, रामनिवास अग्रवाल प्रमोद महावर, विनय जिंदल, सुबोध जिंदल, हरीश चंद वर्मा,कविता मनवाल, कविता गुप्ता आदि के अलावा हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे I



