डोईवाला से जुड़े आधा दर्जन ग्रामीण क्षेत्र में बीएसएनल और जिओ के उपभोक्ता नेटवर्क न होने से हो रहे परेशान

भास्कर इंडिया लाइव
मंगलवार 9 सितम्बर 2025-चमनलाल /विक्रांत वर्मा- डोईवाला से जुड़े आधा दर्जन गांव में बीएसएनएल और जिओ कंपनी के नेटवर्क काम नहीं करने से लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है। मोबाइल में सिग्नल की कमी और इंटरनेट सेवा लचर प्रणाली से चलने से उपभोक्ताओं के रोजाना के काम और ऑनलाइन से जुड़े अन्य कार्य पर भारी बड़ा असर पड़ रहा है। कृषक नेता उम्मेद वोरा,गोपाल थापा, जितेंद्र सिंह, विनोद पवार आदेश कुमार ने बताया कि दुधली , नागल बुलंदावाला, नागल ज्वालापुर शिमलास ग्रांट में पिछले कई दिनों से बीएसएनल और जिओ के नेटवर्क काम नहीं कर रहे । इन कंपनियों से जुड़े उपभोक्ताओ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । कंपनी के कस्टमर केयर की सर्विस पर भी शिकायत करके समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बाद भी उनकी समस्याओं की कोई भी सुध नहीं ले रहा है । समस्याओं का निराकरण न होने से ग्रामीणों में इन दोनों कंपनियों के प्रति रोष व्याप्त है ।उन्होंने जनहित में इन क्षेत्रों में नेटवर्क व्यवस्था सही किए जाने की मांग कंपनी का वरिष्ठ अधिकारियों से की है।



