एस.डी.आर.एफ. वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट, देहरादून ने भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई।

भास्कर इंडिया लाइव
जोलीग्रांट (चमन लाल ) बुधवार को भगवान विश्वकर्मा के जयंती पर एस.डी.आर.एफ. वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट, देहरादून तथा पूरे राज्य में व्यवस्थापित एस.डी.आर.एफ. की विभिन्न पोस्टों पर समस्त अस्त्र-शस्त्रों, उपकरणों, वाहनों एवं मशीनों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के दिव्य शिल्पी और निर्माण, विज्ञान, तकनीक, कौशल विकास के सूचक है । इस अवसर पर सभी उपकरणों, वाहनों एवं संसाधनों की पूजा कर उनके कुशल संचालन की प्रार्थना की गई। साथ ही,आने वाली सभी रुकावटों और समस्याओं को दूर करने के लिए भगवान से आशीर्वाद माँगा।
एस.डी.आर.एफ. परिवार ने भगवान विश्वकर्मा से प्रेरणा लेकर टीम आपदा प्रबंधन में और अधिक सजगता, समर्पण एवं कार्यकुशलता के साथ सेवा करती रहेगी।



