लडवाकोट सहित बेलियों गांव का बाजार से संपर्क टूटा जेसीबी मशीन से खोले जा रहे हैं रास्ते

हल्द्वाडी गंधक पानी क्षेत्र में बादल फटने से तबाह हुआ गोविंद सिंह और दिनेश सिंह का घर
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला बुधवार 17सितम्बर 2025-विक्रांत वर्मा
रायपुर ब्लॉक में बादल फटने के कारण नदियों में आई बाढ़ के तीसरे दिन भी हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। नदी किनारे बसे लोग पानी के प्रचंड वेग में आकर अपना बहुत कुछ खो बैठे हैं।
ऐसे ही हालात लडवाकोट ग्राम सभा, हल्द्वाडी गंधक पानी, बेलियो गांव में बीते सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान पहुंचा है। यही हाल सनगांव, रेनापुर, घमंडपुर, इठरना,गांव का देखने को भी मिला है। जहां संपर्क मार्ग जगह जगह से टूट गए हैं। सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन ने जेसीबी भेज कर मार्ग को सुचारु करने का काम शुरू कर किया है। लडवाकोट प्रधान शिवानी कंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता, सनगांव प्रधान प्रतिनिधि अनूप रावत ने बताया कि ग्राम सभा क्षेत्र और उसके आसपास के गांवो को भारी नुकसान बरसात के कारण हुआ है । जगह जगह मार्ग टूट गए जिससे गांव का संपर्क बाजार से टूट गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दिए जाने के बाद जेसीबी की मदद से संपर्क मार्गों को खोला जा रहा है। हालात बाद से बदतर हो चुके हैं किसने की कई बीघा खड़ी फसल बह गई है।



