एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का 188 लोगों ने लाभ उठाया

भास्कर इंडिया लाइव
गुरुवार को जॉली ग्रांट स्थित एसडीआरएफ मुख्यालय में स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का संचालन करते हुए सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि 188 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 108 व्यक्तियों ने रक्त जाँच करवाई।
शिविर में हँस कल्चर सेंटर, देहरादून से आए डॉक्टर सौरभ उपाध्याय, डॉक्टर मेजर अभिनव असवाल व डॉक्टर दीपिका यादव ने अपनी सेवाएं दीं।
डिस्पेंसरी प्रभारी नरेंद्र पंवार एवं सहयोगी स्टाफ द्वारा दवा वितरण एवं अन्य सहयोग प्रदान किया गया, वहीं रक्त जांच हेतु बौंठियाल पैथोलॉजी लैब की टीम ने आवश्यक परीक्षण किए।
शिविर में एसडीआरएफ के कार्मिकों, उनके परिजनों तथा स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य परामर्श, जाँचों व निःशुल्क औषधियों का लाभ उठाया।
कमांडेंट अपर्ण यदुवंशी ने कहा कि एसडीआरएफ आपदा प्रबंधन के साथ-साथ समाज के स्वास्थ्य व कल्याण में अपनी सक्रिय व प्रेरणादायक सहभागिता का भी परिचायक भी है।



