मां बसंती देवी मंदिर में भजन कीर्तनों पर जमकर झूमें श्रद्धालु

भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला स्थित मां बसंती देवी मंदिर में नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने ढोल मंजीरा बजाकर मां दुर्गा की स्तुति की। धर्मपुर क्षेत्र से आई भजन मंडली प्रमुख अर्चना देवी, संगीता देवी,कमला रानी,उषा मेहरवाल द्वारा मां दुर्गा के भजन मां तेरा सहारा, बिगड़ी बना दे शेरावाली मां, मैं बालक तू माता शेरावालिये भजनों से पूरा वातावरण भक्ति रस से सरोबार हो गया। ढोलक मंजीरा की ताल पर बज रहे मधुर भजनों ने श्रद्धालुओ को झूमने पर विवश कर दिया। इसके बाद मां बसंती देवी की आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता हरिश्चंद्र वर्मा,चंद्रकांता देवी, मधुलिका चौहान, कविता मनवाल,सुषमा बाली, विजय सिंह, चमन कौशल,सुषमा सिंगारी, सरिता ठाकुर, सावित्री देवी, नीलम प्रजापति, गौरी, दिव्यांश, युवराज, दिया वर्मा,आदि श्रद्धालु गण शामिल थे।



