10000 मरीजों की ब्रोंको स्कोपी कर हिमालयन अस्पताल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया

भास्कर इंडिया लाइव
हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट ने दस हजार से अधिक ब्रोंको स्कोपी करने में चिकित्सा के क्षेत्र में नया इतिहास रचने का कार्य किया है। अस्पताल की आधुनिक तकनीकी और अनुभवी टीम ने बड़ी संख्या में मरीजों को सफल उपचार प्रदान किया है।
ब्रोंको स्कोपी की विभाग अध्यक्ष डॉ राखी खंडूरी ने बताया कि व्यक्ति में छाती और सांस रोग के कारण फेफड़ों में बहुत तकलीफ उत्पन्न हो जाती है। जिससे व्यक्ति को सांस लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बताया कि अस्पताल द्वारा अनुभवी चिकित्सा टीम की मदद से अब तक 10000 से अधिक मरीज को ब्रोंकोस्कॉपी ट्रीटमेंट से ठीक किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले एक माह में 100 से अधिक ब्रोंको स्कोपी की गई है। उन्होंने बताया कि मरीज के सफल उपचार में डॉ सुशांत खंडूरी, डॉ वरुण जेठानी, डॉ, मनोज कुमार, डॉ राहुल गुप्ता सहित काबिल नर्सिंग स्टाफ का विशेष योगदान रहा है। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ विजय धस्माना ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि अस्पताल मरीज को विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा विशेषज्ञों की देखरेख में उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का लक्ष्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्र तक इस चिकित्सा सुविधा का लाभ पहुंचाना है।
ब्रोंकोस्कॉपी
विशेषज्ञ डॉ राखी खंडूरी ने बताया कि यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें न केवल मुंह के जरिए एक पतली नली जिसमें हल्का और अति सूक्ष्म कैमरा लगा होता है, फेफड़ों तक पहुंचाया जाता है। इस तकनीक की मदद से फेफड़ों की अंदरूनी संरचना को देखा जाता है और समस्याओं की पहचान की जाती है।
यह प्रक्रिया ट्यूमर, संक्रमण अवरोध ,ब्लॉकेज या अन्य जटिलताओं का पता लगाने में अत्यंत उपयोगी है। समय पर इस विधि से उपचार होने पर बीमारी का सही पहचान के साथ उपचार भी प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।



