नदी का जलस्तर गिरते ही सक्रिय हुए खनन माफिया

भास्कर इंडिया लाइव
(चमन/ विक्रांत)
अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर ट्राली सीज
नदियों में आपदा का प्रकोप अभी थमा ही था कि खनन माफिया नदी में पानी कम होते ही अवैध खनन के लिए आतुर हो गए हैं। कोतवाली पुलिस ने नदी से रेत बजरी लदे तीन ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया है।
सुसवा नदी का जलस्तर कम होते ही अवैध खनन में लिप्त लोग ट्रैक्टर ट्राली लेकर नदी में उतर गए। हौसले बुलंद रेत बजरी चोर लोगों ने सुस्वा नदी से तीन ट्रालियां भरकर रेत लेकर भाग रहे थे। शिकायत पर पहुंची कोतवाली पुलिस को आता देख खनन चोर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने रेत बजरी से लदी ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया है।



