एसडीएम पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का परचम लहराया
15 वर्षों की लगातार हार से एनएसयूआई संगठन सदमे में

भास्कर इंडिया लाइव
चमन / विक्रांत
डोईवाला शहीद दुर्गामल्ल महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नेएन एस एसआई का सुपड़ा साफ कर दिया। एबीवीपी ने लगातार एसडीएम पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में 15 वीं बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। विजय प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ डोईवाला नगर भानिया वाला क्षेत्र में विजय जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया उन्होंने अपने मतदाताओं का भी आभार जताया।

अध्यक्ष पद –
पर एबीवीपी के अमित कुमार ने एनएसयूआई के गौरव सिंह बिष्ट को 50 मतों से हराया। अमित को 432, गौरव को 382 मत मिले।
उपाध्यक्ष पद
पर एबीवीपी के गौरव ने एनएसयूआई प्रत्याशी समीर को 89 मतों से पराजित किया। गौरव को 440, समीर को 351 मत पर संतोष करना पड़ा।
सचिव पद
पर एबीवीपी के अमन सिंह ने एनएसयूआई के मुकेश कुमार को 115 मतों से हराया। अमन को 454, मुकेश को 339 मत प्राप्त हुए।
सह सचिव पद –
पर भी एबीवीपी की तान्या बस्सी ने एनएसयूआई की अंशिका पंत को 107 मतों से शिकस्त दी। तान्या को 448, अंशिका को 341 मत प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष पद –
एबीवीपी की दुर्गा ने एनएसयूआई की संजना थापा को 132 मतों से हराया। दुर्गा को 467, संजना को 335 मत प्राप्त हुए। यू आर पद के लिए एबीवीपी के मोहित डंगवाल ने एन एस ए के राजकिरण शाह को 24 मतों से हराकर कॉलेज की राजनीति में एनएसीआई का सुपड़ा साफ कर दिया। मोहित को 318 एवं राज्य किरण को 294 मत प्राप्त हुए।

डोईवाला एसडीएम पीजी कॉलेज का वर्ष 2025-26 का चुनाव पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गया। विजय प्रत्याशियों ने डोईवाला नगर भनिया वाला माजरी कालू वाला लक्ष्य वाला क्षेत्र में विजय जुलूस निकालकर मतदाताओं का आभार जताया।
विजय जुलूस के कारण डोईवाला भनिया वाला क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद किसी तरह देर शाम को यातायात व्यवस्था को सुचारु किया



