शिविर में 70 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया

भास्कर इंडिया लाइव
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शनिवार को डोईवाला ब्लॉक के ग्राम सभा जीवनवाला फतेहपुर डंडा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया
स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ
– प्रधान गुरजीत सिंह लाडी ने किया इस दौरान उन्होंने कहा कि “सबसे बड़ा धन स्वास्थ्य है”, जो हमें बताता है कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य किसी भी भौतिक संपत्ति से कहीं ज़्यादा कीमती है. यह हमें अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और इसके महत्व को समझने के लिए प्रेरित करता है, क्योंकि एक स्वस्थ शरीर और मन ही जीवन का सच्चा आनंद दे सकता है।
स्वास्थ्य शिविर
में 70 से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभ उठाया।जिसमें ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन ,शुगर ,हाइट और वेट आदि की जांच की गई।
इस दौरान
गर्भवती महिलाओं और बच्चों का नियमित टीकाकरण भी किया गया
इस अवसर पर
सभा सद प्रदीप जेटली,सभासद दीवान सिंह सजवाण , नीरज थापा, गुरु डोभाल,अनिल रमोला, रिंकी रमोला,आदि तमाम लोग मौजूद थे।



