निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लोगों ने उठाया लाभ

भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला रविवार 28 सितम्बर 2025चमनलाल
शेड अस्पताल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें विशेषज्ञों ने मरीजों को मधुमेह, ब्लड प्रेशर, अस्थमा,रक्त की जांच करने के साथ ही निशुल्क इसीजी सुविधा भी प्रदान की।
शेड अस्पताल –
डॉ महेशचंद जुगरान ने कहा कि डोईवाला ग्रामीण परिवेश में होने के कारण लोगों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बेहद कम देखी गई है। अस्पताल द्वारा समय-समय पर ऐसे कैंप लगाकर उन्हें निशुल्क चिकित्सा परामर्श और दवाइयां दी जाती है। वही विशेषज्ञों द्वारा मरीज के शरीर की जांच कर बीमारी से बचने के उपाय के साथ हायर ट्रीटमेंट की सलाह भी दी गई ।
डॉ शिवानी जुगरान ने प्रसव से जुड़ी महिलाओं को जच्चा बच्चा को स्वस्थ रखने की जानकारी मुहैया कराई।
डॉ कुणाल जुगरान ने कहा की अस्पताल समय-समय पर ग्रामीण लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा है। आज के इस शिविर में मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया और निशुल्क दवाइयां वितरित की गई
इस अवसर पर आशीष, खुशी मलियाल,लक्ष्मी, पुष्पा कश्यप ,शुभम त्यागी,मोनिका देवी नर्सिंग स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।