वेलफेयर सोसाइटी के लोगों ने सरदार भगत सिंह के पद चिन्नहो पर चलने का संकल्प लिया

भास्कर इंडिया लाइव
श्री गुरु नानक देव वेलफेयर सोसाइटी ने शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह के 119 में जन्म दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी । वक्ताओं ने आजादी के नायक शहीद ए आजम भगत सिंह के पद चिन्नहो पर चलने का संकल्प लिया।
रविवार को चांदमारी के भगत सिंह चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अध्यक्षता करते हुए गुरु नानक देव वेलफेयर समिति के अध्यक्ष बलबीर सिंह और मुख्य वक्ता संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेंद्र सिंह ताज ने कहा है कि 1907 मे पंजाब में जन्मे भगत सिंह के अंदर बचपन से ही देश पर मर मिटने का जज्बा था। जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड से प्रेरित होकर अंग्रेजों की गुलामी के खिलाफ बिगुल बजाते हुए देश को आजाद कराने के लिए अपना लहु तक बहा दिया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा है कि भगत सिंह एक विचार भी थे जिनके विचारों से प्रेरित होकर राजगुरु, सुखदेव, रामप्रसाद बिस्मिल एवं अशफाक उल्ला खान जैसे महान क्रांतिकारियों ने देश में ऐसी क्रांतिकारी चिंगारी जलाई की अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।उन्होंने युवाओं को देश की उन्नति की दिशा में कदम बढ़ाने की बात कही।
इस अवसर पर करवा दून कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, सरदार गुरदीप सिंह, याकूब अली, मलकीत सिंह, जसवीर सिंह, जाहिद अंजुम, गुरपाल सिंह, रूद्रप्रसाद, प्रेम कुमार पाल, पूरन सिंह, जसवीर सिंह उर्फ काका, भविंदर सिंह, रणजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, शुभम कम्बोज शामिल थे।



