मन की बात कार्यक्रम से प्रधानमंत्री ने युवाओं का ध्यान स्वदेशी अपनाने की और खींचा

भास्कर इंडिया लाइव
चमनलाल /विक्रांत वर्मा –
डोईवाला रविवार 28सितम्बर 2025-मन की बात का 126 वां संस्करण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने वक्तव्य में वोकल फोर लोकल पर फोकस रहा। उन्होंने देश की जनता को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने और पहनने के लिए प्रेरित किया।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 126वें संस्करण का भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोईवाला रानीपोखरी मंडल के सभी बूथों सुना गया ।
प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत स्वर कोकिला लता मंगेशकर और शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देकर की। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति और स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान हर नागरिक को प्रेरित करता है।
त्योहारों के समय उन्होंने वोकल फॉर लोकल का आह्वान किया और कहा कि देश में बनी वस्तुएं ही खरीदें, ताकि अपने देशवासियों की मेहनत और आत्मनिर्भर भारत की ताकत को बढ़ावा मिले।
प्रधानमंत्री ने छठ पर्व को यूनेस्को की अमूर्त धरोहर सूची में शामिल करने की पहल का जिक्र किया और आर एस एस की सौ वर्षों की सेवा यात्रा की भी सराहना की।
राज्य मंत्री सुभाष बर्थवाल और जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि मन की बात केवल संवाद नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा तय करने वाला अभियान है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रुचि भट्ट,डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा,रानी पोखरी मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, सुचिता रावत,मनोज प्रजापति, राजेश कन्नौजिया, दीक्षा शर्मा, सोनू गोयल, लक्ष्मी शर्मा केतन गुप्ता, के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे I



