अम्बेडकर नगर वार्ड 20 में इंटरलॉकिंग सड़को का विधि विधान से पूजा अर्चना कर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी एवं रीना कोठारी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर उद्घाटन किया ।

भास्कर इंडिया लाइव -चमन लाल
डोईवाला अंबेडकर नगर वार्ड 20 इंटरलॉकिंग सड़कों का उद्घाटन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नगर पालिका डोईवाला में क्षेत्र वासियों को सड़कों संबंधित कोई भी समस्या नहीं आने दी जएगी। वार्ड में जितनी भी सड़के जर्जर हो चुकी है ।उसका भी अति शीघ्र निदान किया जाएगा। वार्ड 20 की सभासद श्रीमती रीना कोठारी ने कहा की वार्ड के हर समस्याओ का समधान किया जा रहा हे। हमारा लक्ष्य है की वार्ड के प्रत्येक घर तक सड़क निर्माण करवाना और वार्ड का चहुमुखी विकास” हमारा लक्ष्य है। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश कोठारी,पंडित दीपक कोठारी,पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र डोभाल ,रूबी गुसाईं,कृष्णा तड़ियाल ,मिश्रा ,सरस्वती देवी,खुशी राम चमोली,सरला बिंजोला,मकान सिंह धने,सत्यपाल सजवाण ,आदर्श,प्रकाश पंत,आदि तमाम लोग मौजूद थे।



