निर्माणाधीन मकान में टुल्लू पंप ड्रिल मशीन और लाखों की बिजली की तार लेकर अज्ञात चोर फरार
सीसीटीवी कैमरे में चोर का हुलिया कैद हो गया।
भास्कर इंडिया लाइव- चमन लाल
डोईवाला नगर पालिका डोईवाला के वार्ड नंबर 13 घराट गली में निर्माणधीन मकान से अज्ञात चोरों ने बिजली की तारो के बंडल, एक वाटर मोटर और ड्रिल मशीन को चोरी कर फरार हो गया है।घटना मंगलवार रात 1:30 बजे की है। घटना का उसे समय पता चला जब मकान में काम कर रहे मिस्त्री रोजाना की तरह वहां पहुंचे सामान गायब देख वह बहुत चकित रह गए।
जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 13 घराट गली में पंकज सिंगारी का तीन मंजली मकान बन रहा है। जिसमें बिजली की तारो की फिटिंग और प्लास्टर का कार्य चल रहा है। मंगलवार तड़के सुबह 1:30 बजे मफलर पहनकर एक अज्ञात चोर निर्माणाधीन मकान में घुस गया और वहां रखा टुल्लू पंप एक ड्रिल मशीन और महत्वपूर्ण बिजली की तारों के बंडल लेकर कैट में भर फरार हो गया है
पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर का हुलिया कैद हो गया है। पीड़ित पंकज सिंगारी ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोर को पकड़ने की मांग की है। घराट गली में हुई चोरी से वार्ड के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। इससे पहले भी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के भाई के घर में भी लाखों की डकैती इसी घराट गली में हो चुकी है। वार्ड निवासी हरिश्चंद्र वर्मा, सुशील बाली, हरिदास, मोनू बाली सुमित कुमार ने गली में रात्रि गस्त बढये जाने के साथ ही घटना का जल्द खुलासा किए जाने की मांग पुलिस से की है।



