भारतीय किसान यूनियन टिकैत उत्तराखंड ने गन्ने का मूल्य शीघ्र तय नहीं किया तो होगा उग्र आंदोलन
किसानों की पांच सूत्रीय मांग को लेकर एसडीएम के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

डोईवाला मंगलवार 11 नवम्बर 2025को किसान भवन डोईवाला में परवादून जिला अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह के नेतृत्व में अहम बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में किसानों की समस्या सहित पांच सुत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम के द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने का मूल्य 5 दिन के अंदर सरकार ने तय नहीं किया तो किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होगे । इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी उषा तोमर , देहरादून जिला अध्यक्ष नीरज सैनी , पछवादून जिला अध्यक्ष राजू तोमर , मनोज नौटियाल,सागर मनवाल आदि तमाम किसान मौजूद थे।



