2027 में परिवर्तन की लहर तेज —गणेश गोदियाल का डोईवाला में ऐतिहासिक स्वागत

भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल
जॉलीग्रांट से डोईवाला तक फूल वर्षा, ढोल–नगाड़ों और नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र; कांग्रेस नेताओं के आगमन से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
डोईवाला – जॉलीग्रांट हवाई अड्डे से लेकर डोईवाला नगर चौक तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और निर्वाचन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया। रास्तेभर जगह–जगह फूल वर्षा, ढोल–नगाड़ों की थाप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नारों ने पूरे क्षेत्र को उत्सव में बदल दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, यशपाल आर्य, तिलक राज बेहड़ और काजी निजामुद्दीन के आगमन पर भी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया
नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल
2027 के चुनाव में जनता बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों और सेवा की नीति पर आगे बढ़ रही है, और बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही निर्णायक जीत दिलाएगा।
निर्वाचन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत
भाजपा सरकार में जनता को वादों के बजाय निराशा ही मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अब जवाबदेह और संवेदनशील नेतृत्व चाहता है, और यह भूमिका केवल कांग्रेस ही निभा सकती है।
जिला अध्यक्ष कांग्रेस मोहित उनियाल
भाजपा की डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पहाड़ का युवा आज भी पलायन को मजबूर है। भू माफिया, शराब मफिया का प्रदेश में वर्चस्व कायम है।
ब्लॉक प्रमुख गौरव चधरी
डोईवाला में कांग्रेस के बढ़ते जनसमर्थन ने बदलते राजनीतिक माहौल का स्पष्ट संकेत दे दिया है। जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि संगठन बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत तालमेल के साथ चुनावी तैयारी में जुटा हुआ है।
स्वागत करने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी, वरिष्ठ नेता अश्विनी बहुगुणा, जयेंद्र रमोला, ताजेंद्र सिंह, सागर मनवाल, मनोज नौटियाल, उमेद बोरा, रणजीत सिंह बॉबी, मुकेश प्रसाद, अमित सैनी, सुनीता बंसल, मंजू राज, अफसाना, रेखा कांडपाल, रश्मि देवराड़ी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।



