देहरादून हवाई अड्डे पर सीएनएस प्रबंधन पाठ्यक्रम शुरू

भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल
देहरादून हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक सेफ्टी इलेक्ट्रॉनिक्स पर्सनल्स कर्मियों के लिए पहला “सी.एन.एस प्रबंधन” पाठ्यक्रम प्रारंभ ”
विमानन संचार , मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल
देहरादून, सोमवार को विमानन संचार को उन्नत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, देहरादून हवाई अड्डे ने विभिन्न हवाई अड्डों के एयर ट्रैफिक सेफ्टी इलेक्ट्रॉनिक्स पर्सनल के लिए पहला सी.एन.एस संचार नेविगेशन निगरानी सिस्टम प्रबंधन पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया जो की 17 नवम्बर से 21 नवम्बर 2025 तक एटीएस बिल्डिंग, जॉली ग्रांट हवाईअड्डे में आयोजित किया जा रहा है।
यह अग्रणी कार्यक्रम कौशल विकास के क्षेत्र में एक नई शुरुआत है, जिसका उद्देश्य सी.एन.एस प्रबंधन में दक्षता को बढ़ाना है। जिससे सुरक्षित और समन्वित हवाई अड्डा संचालन हो सके ।
पाठ्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बी.सी.एच. नेगी, निदेशक विमानपत्तन व दीपक चमोली संयुक्त महाप्रबंधक (सी.एन.एस) ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए इस पहल के रणनीतिक महत्व को रेखांकित किया । इस पाठ्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भा.वि.प्र के अन्य विभाग प्रभारी भी उपथिस्त रहे I
प्रशिक्षण का आयोजन देहरादून हवाईअड्डे पर तैनात ऑन-जॉब ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर और एयर ट्रैफिक सेफ्टी इलेक्ट्रॉनिक्स पर्सनल अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है , जिसमे आनन्द गुप्ता , सहायक महाप्रबंधक (सी.एन.एस.) इस पाठ्यक्रम के संयोजक हैं |
देश के विभिन्न हवाईअड्डों से आए 11 प्रतिभागी इस कोर्स में भाग ले रहे हैं। यह कार्यक्रम भारत में विमानन संचार के क्षेत्र में कौशल विकास और वैश्विक मानकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल तकनीकी दक्षता बढ़ेगी बल्कि हवाई अड्डों पर एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट की सुरक्षा और विश्वसनीयता भी सुदृढ़ होगी।



