
शुभारंभ:गन्ना पेराई सत्र का शुक्रवार 21 नवंबर 2025 से होगा
भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल
डोईवाला शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र 2025–26 की शुरुआत 21 नवंबर को विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी। शुगर मिल प्रशासन ने बताया कि नए सत्र से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। विधिवत रूप से हवन- पूजा पाठ के बाद 21 नवंबर को मिल में किसानों द्वारा गन्ना लाया जाएगा ।इसके बाद मिल में चीनी बनाने का कार्य किया जाएगा।
पैराई सत्र के उद्घाटन समारोह में गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मंत्री व ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल भी विशेष अतिथि होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला करेंगे।
चीनी मिल अधिशासी निदेशक डी.पी. सिंह ने कहा कि इस बार पेराई सत्र की शुरुआत समय पर करने से किसानों को अपना गन्ना जल्द तौलवाने में सुविधा होगी। साथ ही पारदर्शी रखने के लिए अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की समस्याओं नहीं उत्पन्न होगी।



