शहीद दुर्गमल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो डी पी भट्ट के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत के अभियान के अंतर्गत शपथ ली गई ।

भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल –
डोईवाला कार्यक्रम में नवनियुक्त छात्र संघ पदाधिकारीयों सहित समस्त संकायों के छात्र छात्राओं एन सी सी कैडेट्स एन एस ए स स्वयं सेवक तथा प्राध्यापक वर्ग ने प्रतिभाग किया । प्राचार्य प्रो भट्ट के अनुसार छात्र जीवन अनुशासित और व्यसन रहित होना चाहिए ।तभी जीवन सार्थक हे । हम सब को स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए । कार्यक्रम का संयोजन डॉ राखी पंचोला द्वारा किया गया । कार्यक्रम में प्रो राकेश जोशी , प्रो इंदिरा जुगरान, डॉ अंजलि वर्मा , डॉ अमित नेगी उपस्थित रहे ।



