
आए दिन हाथी घुस रहे हैं आबादी क्षेत्र में ग्रामीणों में दहशत वन विभाग को गस्त बढ़ाने की जरूरत।
हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में वन विभाग से लगाई गुहार
डोईवाला बीती रात्रि हाथी ने माजरी ग्रांट के गांव में मिलट्री इक्विपमेंट की पार्किंग की चार दिवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इक्विपमेंट संचालक विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार तड़के 1:30 बजे एक हाथी वहां घुस आया पास पड़ोस की गाने की फसलों को खाने के बाद हाथी ने चार दिवारी को तोड़ दिया गुस्से से भरे हाथी की चिंघाड़ ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। विनोद कुमार ने बताया है कि क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी हाथियों का झुंड गांव में घुसकर उत्पाद मचा चुका है। उन्होंने कोई अप्रिय घटना न घट जाए का हवाला देते हुए वन विभाग से समस्या के निराकरण की मांग उठाई है। हाथी ने माजरी ग्रांट में खेतों में खड़ी किसानों की फसलों को चट कर कर दिया हैं।हाथियों के आतंक से ग्रामीणों दहशत के माहौल में जी रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुहार लगाते हुए रात्रि ग्रस्त बढ़ाई जाने की मांग वन विभाग से की है।



