
अखिल भारतीय किसान सभा ने गन्ने का रेट बढ़ाने को लेकर गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा के नाम दिया ज्ञापन।
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला 21 नवम्बर 2025 गन्ना मिल के पैराई सत्र 2025-26 के शुभ मुहूर्त के अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा ने गन्ने का रेट बढ़ाने एवं इसकी घोषणा करने के संबंध में गन्ना मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा के नाम प्रेषित किया ज्ञापन।
शुक्रवार को गन्ना पैराई सत्र 2025-26 के शुभ मुहूर्त एवं डोईवाला गन्ना मिल उद्घाटन के अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर गन्ना मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा की अनुपस्थिति में क्षेत्रीय विधायक श्री बृजभूषण गैरोला व पूर्व शहरी विकास मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक श्री प्रेमचंद अग्रवाल को मांगो का ज्ञापन प्रेषित कर कहा है कि उत्तराखंड के अंदर गन्ने के इस वर्ष के गन्ने का शुभारंभ हो चुका परंतु राज्य सरकार द्वारा अभी तक गन्ने की कीमत को लेकर कोई घोषणा नहीं की है जो किसानों के साथ कुठाराघात है। जबकि उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा आदि जैसे कई प्रदेश नया गन्ना मूल्य की घोषणा पहले ही कर चुके हैं।
ज्ञापन प्रेषित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह एवं जिला सचिव कमरुद्दीन ने ज्ञापन में मांग की है कि :-
1. गन्ने की फसल में आने वाली लागत में महंगाई के चलते काफी लागत आने के कारण किसानों को गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है जिससे किसान परेशान है। देश में बढ़ती महंगाई बीज खाद,कीटनाशक दवाई,कृषि यंत्रों एवं डीजल आदि में बहुत महंगाई बढ़ चुकी है जिससे किसानों को उसकी फसल का वाजिब मूल्य न मिलने से किसान अपनी जमीनों को ओने ने-पौने रेटों पर बेचने के लिए मजबूर हो रहा है। किसानों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार से मांग करते हैं कि किसानों को गाने का वाजिब मूल्य कम से कम ₹500 प्रति कुंतल दिए जाने की घोषणा की जाए।
2. गन्ना सेंटरो के द्वारा किसानों का गन्ना नियमित रूप से तोला जाये तथा समय पर उसकी सप्लाई मिल को की जाए एवं गन्ना सेंट्रो पर होने वाली घटतोली को रोका जाए तथा जिम्मेदार तौल कर्मचारियों को गन्ना क्रय केंद्रों से हटाया जाए।
3. किसानों को कृषि में इस्तेमाल होने वाले यंत्रों पर 50% की छूट दी जाये ताकि किसान आसानी से यंत्रों को खरीद सके।
ज्ञापन-
अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवान, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद देवली, राज्य काउंसिल के सदस्य राजेंद्र पुरोहित, डोईवाला मंडल के अध्यक्ष बलवीर सिंह, मंडल सचिव याकूब अली के अलावा अनूप कुमार पाल, सरजीत सिंह, ध्यान सिंह, अमरीक सिंह, मलकीत सिंह, जसवीर सिंह, हरबंस सिंह गुरुजी, प्रेम कुमार पाल, शमशाद अली, साधुराम, इस्लामुद्दीन, दीपेंद्र सिंह राणा, ईश्वर सिंह, सत्यपाल आदि सहित काफी संख्या में किसान सभा के लोग ने दिया।



