
डोईवाला शुगर मिल के पैराई सत्र 2025–26 का विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ
भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल
डोईवाला शुगर मिल के पैराई सत्र 2025–26 का विधिवत पूजा अर्चना के साथ पूर्व मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला, शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से क्रेन का बटन दबाकर,गन्ने की पूली डालकर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि किसानों को गन्ने की उचित मूल्य देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि गन्ने का मूल्य शीघ्र घोषित किया जाएगा और मिल व सरकार दोनों मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को समय -समय पर लाभ मिले सके।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि मिल ने इस बार पैराई सत्र के लिए सभी व्यवस्थाए समय रहते पूर्ण कर ली हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कत न हो, इसके लिए भुगतान प्रक्रिया भी नियमित रूप से जारी रहेगी। गैरोला ने बताया कि मिलों की निगरानी लगातार की जा रही है और पैराई क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
30 लाख कुंतल गन्ने की पैराई का लक्ष्य
चीनी मिल के अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने सभी अतिथियों, किसानों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से इस सत्र को सफलतापूर्वक संचालित किया जाएगा। इस मौके पर चीनी मिल में पहली गन्ने की ट्रैक्टर लाने वाले माजरी ग्रांट के दो किसान सोहन सिंहऔर शैलेंद्र सिंह को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शुभ मौके पर
पूर्व राज्य मंत्री कारण बोरा, जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल, पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल पब्लिक इंटर कॉलेज प्रबंधक मनोज नौटियाल, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, सुमेर चंद रवि, सभासद ईश्वर रोथान, अरुण सोलंकी, विनीत मनवाल, विनय कंबोज, सुरेंद्र राणा, संतोष चौहान, पुरुषोत्तम डोभाल, संपूर्ण सिंह रावत, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, हरभजन सिंह, मनोज कांबोज, हरजिंदर सिंह,सुरेश सैनी, विक्रम सिंह नेगी, नीना संधू, विजय शर्मा, शशि , अमरजीत सिंह ,रेखा वर्मा,परमजीत कौर,आदि



